गिरिडीह: दर्जी मोहल्ला तिरंगा चौक में नाली निर्माण को लेकर विवाद, युवक पर उस्तरे से हमला, गंभीर रूप से घायल
नगर थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला तिरंगा चौक में शुक्रवार को 3 बजे नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर उस्तरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान 29 वर्षीय सुमित मिश्रा के रूप में की गई है।उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।