कोंडागांव: कलेक्टर ने कोकोड़ी स्थित निर्माणाधीन मक्का प्रसंस्करण प्लांट का किया निरीक्षण
DM कुणाल दुदावत द्वारा 11 मई को कोकोड़ी में निर्माणाधीन मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरिक्षण किया गया।निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए प्लांट निर्माण में संलग्न सभी एजेंसियों से चर्चा करते हुए प्लांट की ट्रायल एवं टेस्टिंग कार्यों को सम्पन्न कराने एवं प्लांट को क्रियाशील करने के लिए प्लांट का टेस्टिंग करने को कहा।