कोंडागांव: कोंडागांव जिले में बच्चों के मार्गदर्शन हेतु शिविर का होगा आयोजन- आदित्य चांडक, जिला शिक्षा अधिकारी
कोंडागांव जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक ने शनिवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बच्चों को 12वीं के बाद कैरियर के चुनाव एवं कैरियर प्रबंधन तथा 10वीं के बच्चों के लिए विषय चुनाव हेतु जिले में तीन दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही दसवीं के बच्चों को विषय चुनाव हेतु सहयोग के लिए जिला प्रशासन द्वारा सहयोग किया जाएगा।