कोंडागांव: जिला मुख्यालय में 13 मई से खेल विभाग समर कैंप का करेगा आयोजन : कलेक्टर कुणाल दुदावत
कोंडागांव जिले में शैक्षणिक सत्र समाप्त होने के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 11 मई को जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय में 13 मई से खेल विभाग के माध्यम से समर कैंप का आयोजन किया जाएगा जो 21 दिनों तक संचालित होगा।