कोंडागांव: कोंडागांव जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 80% से अधिक, बालिकाओं ने मारी बाजी - कलेक्टर कुणाल दुदावत
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 10 मई को कोंडागांव जिले में बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला कार्यालय में सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं उन्होंने मीडिया को बताया कि कोंडागांव जिले में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 80% से अधिक रहा। वही इस वर्ष भी बालिकाओं ने बाजी मारी है।