कोंडागांव: सिदावंड हादसे में मृतक गैंगमेन के परिवार को मिलेगा योजना का लाभ, ठेकेदार को जारी होगा नोटिस : एआर मरकाम, PWD अधिकारी
सिदावंड में सड़क डामरीकरण निर्माण के दौरान पहले दिन ही ठेकेदार के वाहन चालक की लापरवाही से PWD के एक गैंग श्रमिक की मौत हो गई थी। इस मामले पर मृतक के परिजनों ने अनंतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया था। तो वहीं PWD अधिकारी एआर मरकाम ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा और मृतक के परिवार को शासकीय लाभ दिया जायेगा।