कोंडागांव: ब्राह्मण समुदाय ने कोंडागांव जिले में मनाया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव- सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, अध्यक्ष ब्राह्मण समाज
ब्राह्मण समुदाय द्वारा आज 10 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर कोंडागांव जिले में जिला स्तरीय भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया है। जिसमें कोंडागांव जिले के पांचो ब्लॉक के ब्राह्मण समुदाय के सदस्य शामिल हुए। वही इस अवसर पर नगर में रैली भी निकाली गई। इस कार्यक्रम के संबंध में ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी है।