बिहार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विवेकानंद सम्मान समारोह का आयोजन, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष हुए शामिल
Bihar, Nalanda | Jul 12, 2025 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा शनिवार की दोपहर 1 बजे बिहार शरीफ के टाउन हॉल में विवेकानंद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रणबीर नंदन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कुछ दिनों पहले आयोजित विवेकानंद क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।