मुरैना: ग्राम भठारी में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, हेडपंपों की विधि-विधान से हुई पूजा
Morena, Morena | May 26, 2026 गंगा दशहरा के पावन पर्व पर ग्राम भठारी में जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजि किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम के पेयजल स्रोत हेडपंपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और गांव के जलस्तर में वृद्धि बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।