हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चलाया गया बस चेकिंग अभियान, एक बस का काटा गया चालान
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश गजेंद्र सिंह तेंगुरिया की अध्यक्षता में कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल पांच बसों को रुकवाया गया जिसमें एक बस का चालान काटा गया। इस दौरान एक बस चालक ने बस को भगाने का प्रयास भी किया।