रुद्रप्रयाग: सड़क हादसे में पति की मौत के बाद 28 वर्षीय विधवा ने लगाई मदद की गुहार
रुद्रप्रयाग जनपद के भाणाधार क्षेत्र में रहने वाले जितेन्द्र की सड़क हादसे में मौत हो गई,पति की मौत के बाद 28 वर्षीय महिला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महिला अब अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन करने को मजबूर है।
पीड़िता का कहना है कि पति के निधन के बाद परिवार की आजीविका का कोई साधन नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कोई रोजगार या आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह अपने बच्चों का भरण-पोषण कर सकें और उनकी पढ़ाई-लिखाई जारी रख सकें।
महिला ने भावुक अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। #viralreelsシ #facebookviral #death #instagram #facebookpost #rudrarayag #roadaccidentnews #widowlife #uttarakhand #today