कुलपहाड़: कुलपहाड़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न, 70 शिकायतें मिलीं, अवैध कब्जों पर सख्ती के निर्देश
जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में 70 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया।डीएम ने लेखपालों के साथ बैठक कर ग्राम समाज की जमीनों से अवैध कब्जे हटाने, नाप कराकर तारबंदी कराने और खाली भूमि पर पौधारोपण के निर्देश दिए।अतिक्रमण हटाने के लिए टीम बनाकर सुबह-शाम अभियान चलाने तथा फोटो रिपोर्ट मांगी।