ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर विकसित करने, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने मगरलोड विकासखंड की ग्राम पंचायत राजपुर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों और स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को पारंपरिक गतिविधियों के साथ नए व्यवसायों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने तथा समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।
#chhattisgarh #dhamtari
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh