कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कुरूद नगरीय क्षेत्र में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण कर उनकी प्रगति और निर्माण गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रंगमंच, नर्सिंग कॉलेज, संत गुरु घासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बन रहे नवीन भवन तथा बस स्टैंड परिसर में विकसित की जा रही चौपाटी सहित विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#dhamtari #kurud #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh