बीरपुर: अन्नप्राशन दिवस पर बेटियों को पढ़ाने का संदेश, छह माह के शिशुओं का कराया गया अन्नप्राशन।
वीरपुर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे सामूहिक अन्नप्राशन दिवस के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छह माह की आयु पूरी कर चुके शिशुओं को खीर खिलाकर ऊपरी आहार की शुरुआत कराई गई। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों को पोषण, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच की जानकारी दी गई।