राजपुर: धनसोई पुलिस ने शराब के साथ एक महिला समेत शराबी को गिरफ्तार किया
Rajpur, Buxar | Apr 25, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कैथोराइन खुर्द गांव में छापेमारी की। कैथहर खूर्द निवासी बसंती देवी के पास से 15 पीस ब्लू लाइम शराब बरामद किया गया। बरामदगी के बाद महिला को मौके पर ही गिरफ्तार किया।