टीकमगढ़: सेल सागर तालाब पर 170 अतिक्रमण चिन्हित, रात में नपा टीम पहुंची, कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
टीकमगढ़ में सेल सागर तालाब पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर पालिका ने मंगलवार देर रात कार्रवाई करते हुए करीब 100 से अधिक कब्जाधारियों को नोटिस थमाए। 170 स्थानों पर अतिक्रमण चिन्हित कर 24 घंटे में दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। रात में मोबाइल टॉर्च से की गई इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। प्रशासन का कहना है कि लगातार मिल रही शिकायतों के