ललितपुर: ग्राम घटवार में एक परिवार के दो पक्षों के बीच वाद-विवाद व मारपीट की जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर ने दी
सीओ सदर के द्वारा रविवार को दोपहर करीब 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि ग्राम घटवार में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।