ललितपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष का वीडियो आया सामने, लगभग एक दर्जन लोग घायल
ग्राम घटवार में जमीनी विवाद के मामले को लेकर शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए।जिसके चलते दोनों ही पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष के दौरान लाठी,डंडे एवं लोहे के सरिया चले।जिसके चलते मारपीट में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा था।उक्त खूनी संघर्ष की घटना का वीडियो रविवार सुबह करीबन 10:00 सामने आया है।