ललितपुर: त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने मिलावट खोरों पर की सख्ती, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई
दीपावली पर्व को ध्यान में रखकर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ और जिलाधिकारी के निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग ललितपुर की टीम द्वारा संजय डेयरी घोसियाना से घी , खोया एवं पनीर का नमूना संग्रहित कर 30 किलोग्राम खोया नष्ट कराया गया। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा कई दुकानों पर सैंपल लिए गए जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी