कार्रवाई महज दिखावा...
"मोहनिया में सिर्फ अधिकारी बदलते हैं व्यवस्था नहीं बदलती"
मोहनिया में एक बार फिर अतिक्रमण के नाम पर खानापूर्ति शुरू हो गई है,जी हां ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पिछले 11 सालों में पत्रकारिता के दौरान मैने जो देखा अब यही लगता है कि यह सिर्फ एक कागज में खानापूर्ति है जब भी नए अधिकारी आते हैं अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की बात करते हैं लेकिन आज तक इसका स्थाई निदान नहीं निकल सका है,अब ये समझना मुश्किल है कि जब अतिक्रमण हटाने का सरकार का निर्देश आता है तो फिर किसके दबाव में अधिकारियों द्वारा सिर्फ खानापूर्ति कर छोड़ दिया जाता है,कई बार लाठी डंडे चले लेकिन आज तक व्यवस्था नहीं बदली....
Bhabua, Kaimur | Jun 3, 2026