मलिहाबाद: माल ब्लॉक में बड़ी संख्या में बसपा नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रहे मौजूद
माल ब्लॉक में बड़ी संख्या में बसपा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान सभी शामिल हुए नेताओं को भाजपा की नीतियों एवं कार्यों से अवगत कराया गया। इसी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। वहां पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा विकास किशोर भी मौजूद रहे।