अवैध रूप से संचालित और अनधिकृत बदलाव करने वाली स्लीपर,लक्जरी एवं सिटी बसों के खिलाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर एवं परिवहन विभाग की सुखेर चौराहे पर बड़ी कार्रवाई
1 लक्ज़री स्लीपर बस सीज, कुल 12 बसों पर 76400 का जुर्माना लगाया
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers #action
उदयपुर, 26 नवम्बर। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता जिला एवं सेशन न्यायाधीश(अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ) उदयपुर के निर्देशों के क्रम में सुरक्षित परिवहन के नागरिकों के अधिकार की रक्षा करने और वैधानिक प्रावधानों व सरकारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया है।
माननीय ज्ञान प्रकाश गुप्ता ज़िला न्यायाधीश के निर्देशानुसार सूखेर थाना क्षेत्र मे सूखेर चौराहे पर एक संयुक्त औचक निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर एवं परिवहन विभाग द्वारा किया गया।
यात्री शिकायत हेल्पलाइन का अनिवार्य प्रदर्शन और शिकायत पेटियों की जाँच :
बस में शिकायत पेटी न होने पर बस संचालक को सख्त निर्देश जारी किए जा रहे हैँ कि वह सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर, लागू आवश्यकताओं के अनुसार बस में शिकायत पेटी लगवाए।
प्रत्येक बस—चाहे उसमें शिकायत पेटी पहले से उपलब्ध हो या न हो—के लिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9928900900 प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य हैँ। हेल्पलाइन का विवरण बस के अंदर स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले और आसानी से पहुँच योग्य स्थान पर एक स्टिकर या नोटिस के माध्यम से लगाया जाना आवश्यक हैँ, ताकि यात्री इस सुविधा को आसानी से देख सकें और इसका उपयोग कर सकें।
इस प्रदर्शन (नोटिस/स्टिकर) में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का नाम, आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर और यात्रियों को सूचित करने वाला एक संक्षिप्त संदेश स्पष्ट रूप से अंकित होगा कि बस के संचालन, ड्राइवर या कंडक्टर के व्यवहार, यात्री सुरक्षा, या निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन से संबंधित किसी भी शिकायत या कठिनाई की स्थिति में, वे सीधे उक्त हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। उपरोक्त संदेश हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बस में प्रदर्शित करना आवश्यक हैँ ।
सिटी बसों और मिनी बसों के संबंध में विशेष निर्देश :
निरीक्षण अभियान में सिटी बसों और मिनी बसों को भी शामिल किया गया हैँ, सिटी बसों एवं मिनी बसों की फिटनेस और सड़क पर चलने की योग्यता (रोडवर्दीनेस), वैध फिटनेस प्रमाण पत्र, पीयूसी प्रमाण पत्र और अन्य लागू वैधानिक दस्तावेजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैँ, सिटी बसों एवं मिनी बसों में निर्धारित गति-सीमित करने वाला उपकरण (स्पीड-लिमिटिंग डिवाइस), स्पीड गवर्नर या अन्य लागू गति-नियंत्रण प्रणाली (स्पीड-कंट्रोल सिस्टम) लगी हुई है और ठीक से काम कर रही है या नहीं इसकी जाँच की जा रही हैँ, लागू आवश्यकताओं का उल्लंघन करते हुए ऐसे किसी भी उपकरण को हटाने, उसका कनेक्शन काटने, उससे छेड़छाड़ करने या उसके काम न करने की स्थिति में, उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही हैँ,
मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और AIS-119 के नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से संचालित होने वाली और बसों की बनावट में अनधिकृत संरचनात्मक संशोधन करने वाली बसों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा रहा हैँ ।
यह हुई कार्रवाई :
इस विशेष अभियान के दौरान टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई। अभियान के तहत 12 बसों की जांच की गई। 12 बसों के खिलाफ विभिन्न नियमों के उल्लंघन के तहत चालान बनाए गए। नियमों की अवहेलना करने वाले संचालकों पर 76,400 रुपए का जुर्माना ज़रिए चालान लगाया गया। गंभीर अनियमितताएं और अनधिकृत बदलाव पाए जाने पर 1 बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
ये रहे मौके पर मौजूद :
इस पूरी कार्रवाई को निष्पक्ष और सुचारू रूप से अंजाम देने के लिए प्रशासन, न्यायपालिका और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे। राहुल चौधरी, अपर जिला न्यायाधीश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर।
अधिकारियों का संदेश :
लक्जरी और स्लीपर बसों में अनधिकृत रूप से किए जाने वाले बदलाव सड़क सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा हैं, जिससे कई बार भीषण हादसे होते हैं और कीमती मानव जीवन की हानि होती है। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा ताकि आम जनता का सफर सुरक्षित बनाया जा सके।
सुरक्षित परिवहन के नागरिकों के अधिकार की रक्षा करने और वैधानिक प्रावधानों व सरकारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया है।
राज्य सरकार आमजन की सुरक्षित यात्रा के संबंध में स्वयं गंभीर है तथा राज्य सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी नियमों की पालना ही इस अभियान के तहत प्राथमिकता से जांची जा रही है।
Girwa, Udaipur | Nov 26, 2026