मुरैना: सजनपुरा से माधौ सिंह का पुरा तक करोड़ों की लागत से बन रही सड़क पैरों से ही उखड़ी, ग्रामीणों ने लगाए आरोप, वीडियो वायरल
Morena, Morena | Jun 22, 2026 सजनपुरा से माधौ सिंह का पुरा तक बनाई जा रही करोड़ों की लागत से बन रही सड़क पैरों से ही उखडने लगी है।मुरैना जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बता दे कि कुरेठा पंचायत में घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।