कोडरमा: ग्रिजली विद्यालय के छात्र कौशल मंडल का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में, करेंगे झारखंड से टीम का प्रतिनिधित्व
ग्रिजली विद्यालय के कक्षा पांचवी के छात्र कौशल मंडल का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिया हुआ है। उक्त प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के आगरा स्तिथ हॉली पब्लिक स्कूल में 8 से 10 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। कौशल का चयन झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बदौलत झारखंड की टीम में हुआ है .