बिंदकी: बिंदकी कस्बे के तहसील में आवारा मवेशियों और खाद की समस्या को लेकर भाकियू अराजनैतिक गुट ने किया धरना प्रदर्शन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील में बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे से आवारा मवेशियों की समस्या तथा खाद की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर यूनियन के तहसील अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि यदि समस्याएं हल नहीं हुई तो यूनियन के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का काम करेंगे। यूनियन के तमाम लोग मौजूद रहे।