मोहिउद्दीननगर: कल्याणपुर बस्ती में भारत गणना 2027 के लिए पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
कल्याणपुर बस्ती में भारत गणना 2027 के लिए गुरुवार को करीब 1:02 बजे पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं फील्ड कार्य की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षक ने दी । बीडीओ डॉ.नवकंज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में 16 पर्यवेक्षक एवं 160 प्रगणक भाग ले रहें हैं।