मिर्ज़ापुर: मायके से ससुराल के लिए निकली मां और बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से मचा हड़कंप, पहचान मोबाइल फोन से हुई
बताते चले की चुनार के पीरल्लीपुर गांव के पास शनिवार की रात लगभग 1:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 37 वर्षीय महिला इस्मिता सिंह व उनका 1 वर्षी बेटा वैदिक की मौके पर ही मौत हो गई। मिर्जापुर के पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे पति इंद्रेश सिंह ने शनिवार की दोपहर 2:00 बजे बताया की पत्नी मायके गई थी 5-6 दिन पहले और वापस ससुराल आ रही थी ट्रेन से इस दौरान यह घटना घट गई।