मिर्जापुर में नवोदय प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद
मीरजापुर। जनपद में शनिवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा विभिन्न कॉलेजों में आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के दौरान पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए मुस्तैद दिखाई दिए।
पुलिस की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी ड्यूटी करते नजर आए।
#Mirzapur #NavodayaEntranceExam #PoliceDuty #TodayMirzapurNews
Mirzapur, Mirzapur | Nov 28, 2026