मलारनाडूंगर: 15 सूत्री मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, प्रमुख शासन सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन
राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए मंगलवार दोपहर करीब एक बजे प्रमुख शासन सचिव के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में सौंप गए ज्ञापन में पुराने समझौते को भी याद दिलाया गया। वहीं मांग नहीं मांगने पर आंदोलन को तेज करते हुए 22 से 24 जनवरी तक कर्मचारी काली पट्टी बंधेंगे।