सफीपुर: उन्नाव के बिरसिंहपुर मार्ग पर अतिक्रमण से बढ़ रहे हादसे, मोड़ पर दृश्यता प्रभावित, PWD से हस्तक्षेप की मांग
Safipur, Unnao | Jul 20, 2026 उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण अब हादसों की बड़ी वजह बनता जा रहा है। सोमवार दोपहर 12 बजे बिरसिंहपुर मार्ग पर थाना से करीब 500 मीटर दूर मोड़ पर अवैध अतिक्रमण के चलते सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण दिनेश शर्मा, रमेश कुमार और शैलेंद्र कुमार का कहना है कि सड़क किनारे लगाए