बालाघाट: नगर मुख्यालय में कढ़ी में छिपकली मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
बालाघाट शहर के एक होटल में परोसी गई कढ़ी में छिपकली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न होटल एवं जलपान गृहों में सघन निरीक्षण अभियान बुधवार लगभग दोपहर 12 बजे चलाया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी गंभीर कमियां और बिना खाद्य पंजीयन के कारोबार संचालित होता मिला। निरीक्षण में गुरुकृपा होटल को स्वच्छता संबंधी खामियों पर नोटिस