World Health Organization (WHO) के सहयोग से जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
सघन नियमित टीकाकरण, वीपीडी सर्विलांस एवं राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की हुई समीक्षा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में बुधवार को डब्ल्यूएचओ के सहयोग से जिला स्तरीय सघन नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान समीक्षा, वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज (वीपीडी) सर्विलांस एवं राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जून-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विश्व स्वास्थय संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आरआरटी अधिकारी डॉ. वरुण धवन ने सभी विकासखंडों को नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान एवं हेड काउंट सर्वे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों एवं वार्डों में आशा कार्यकर्ता उपलब्ध नहीं हैं, वहां महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए। डॉ. धवन ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए सभी विकासखंडों में प्रशिक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा ब्लॉक स्तर पर जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठकों के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने वीपीडी सर्विलांस, एएफपी (एक्यूट फ्लैसिड पैरालिसिस), खसरा (मीजल्स) सहित अन्य रोगों की निगरानी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।
कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, जिला स्वास्थय अधिकारी डॉ. एस.के. कारखुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय गोयल, डब्ल्यूएचओ के आरआरटी अधिकारी डॉ. वरुण धवन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) श्री एस.पी. श्रीवास्तव, एपीएम श्री अशोक भगोरिया सहित सभी विकासखंडों के बीएमओ, बीपीएम, डीसीएम, एमएंडई, डीक्यूएम, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर, इम्यूनाइजेशन फील्ड मॉनिटर तथा स्वास्थय विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh