हरिद्वार: जगजीतपुर की संकरी गलियों में 5 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, रात भर हुआ हंगामा
जगजीतपुर की गलियों में एक साथ पहुंचे 5 जंगली हाथियों के चलते बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि अफरातफरी मची रही। संकरी गलियों में जंगली हाथियों को लोग खदेड़ते रहे, गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे जंगली हाथियों का झुंड जगीतपुर पहुंचा। सर्दी की शुरुआत के साथ ही जंगली हाथी इन दिनों आबादी क्षेत्र के रुख कर रहे हैं।