हरिद्वार: सप्तऋषि घाट पर पानीपत निवासी युवक गंगा में नहाते समय डूबकर हुआ लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च अभियान
सप्तऋषि घाट पर पानीपत से आया युवक बुधवार सुबह 8 बजे करीब गंगा में नहाते वक्त पैर फिसलने से डूब गया। युवक की तलाश में SDRF ने बुधवार को शाम करीब 5 बजे तक सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के अनुसार डूबे हुए 19 वर्षीय युवक का नाम सत्यम सलूजा है और वह पानीपत के बलंदर चौक का रहने वाला है।