हरिद्वार: रौशनाबाद स्टेडियम में हरिद्वार ए टीम ने जिला स्तरीय वूमेन अंडर 19 हॉकी टूर्नामेंट जीता, DM ने ट्रॉफी दी और हौसला अफजाई की
रोशनाबाद स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय वूमेन अंडर-19 हॉकी टूर्नामेंट का बुधवार शाम समापन हो गया। टूर्नामेंट का खिताब हरिद्वार ए टीम के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में देहरादून की टीम को हरिद्वार ए टीम ने 4- 3 से हराया। शाम 5 बजे करीब पहुंचे DM ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी और सभी की हौसला अफजाई की। टूर्नामेंट में राज्य भर की 12 टीमों ने शिरकत की।