हरिद्वार: GRP पुलिस और NDRF की टीम ने हरिद्वार ज्वालापुर के बीच डिरेल हुई ट्रेन में यात्रियों का किया रेस्क्यू, मॉकड्रिल आयोजित
GRP पुलिस और NDRF की टीम ने बुधवार को मॉकड्रिल की और हरिद्वार ज्वालापुर के बीच रेलवे ट्रैक पर डिरेल हुई ट्रेन में बैठे यात्रियों को रेस्क्यू किया। मॉकड्रिल के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची। ट्रेन की बोगी को काटकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर फर्स्ट एड देकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।