हरिद्वार: सरकारी संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने को लेकर SDM अजयवीर सिंह ने दी चेतावनी
सरकारी संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण को लेकर SDM अजयवीर सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीम का अभियान जारी है, 9 सरकारी जमीन और संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण को बीते 2 दिनों में हटाया गया है। बुधवार शाम 5 बजे पत्रकारों को जानकारी देते हुए SDM ने बताया कि सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे और DM के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है।