हरिद्वार: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर बोलेरो चंडी घाट पुल से गिरी, आधा दर्जन घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
चंडी घाट पुल पर बुधवार देर रात करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां बाईक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित हो गई और चंडी घाट पुल की रेलिंग तोड़ नीचे जा गिरी। हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिन्हे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची श्यामपुर पुलिस और लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।