थरथरी: गौढ़ापर गांव में डिजिटल अरेस्ट और म्यूल अकाउंट से सावधान रहें
बैंक ऑफ इंडिया की ओर से गौढ़ापर गांव में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। शाखा प्रबंधक नवीन कुमार और फील्ड मैनेजर भवानी सिंह ने बताया कि साइबर ठग सरकारी अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाते हैं और रुपये ट्रांसफर कराते हैं। ऐसी कॉल से सावधान रहें और ओटीपी, पिन व बैंकिंग संबंधी गोपनीय