आनंदपुरी: आनंदपुरी में अतिक्रमण पर सख्ती, एसडीएम ने कहा- स्वेच्छा से हटाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई
आनंदपुरी उपखंड पर हरिदेव जोशी बस स्टैंड और दाहोद मार्ग पर सरकारी जमीनों पर बढ़ते अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम विकास अभियान के तहत मिली शिकायतों के आधार पर उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीना मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।