गुन्नौर: बबराला थाना पुलिस ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़ित युवती अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और युवती को दबोच लिया शोर मचाने पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया लेकिन आरोपी युवक का भाई उसे छुड़ा कर ले गया। पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज।