मड़ावरा: बम्होरी कलां में बाइक और आपे टैक्सी की भिड़ंत में 2 बाइक सवार हुए घायल
बम्होरी कलां में गुरुवार की शाम करीब 5 बजे आपे टैक्सी और बाइक में भिडन्त हो गयी जिससे बाइक सवार 2 लोग घायल हो गये। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया जहां पर दोनों घायलों की हालत गम्भीर पाये जाने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।