Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
usr12869801
वोट चोरी मामले को लेकर सदर विधायक Neeraj Nayar - Live
Chamba, Chamba
| Sep 28, 2026
MORE NEWS
भरमौर पांगी के विधायक डॉ जनक राज पहुंचे पांगी छलका दर्द।
Chamba, Chamba | Sep 28, 2026
सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स और यातायात व्यवस्था को लेकर हुआ मंथन चंबा 28 सितम्बर जिला मुख्यालय चंबा स्थित बचत भवन में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, सड़क संकेतकों की स्थापना तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी आवश्यक है। जनसहभागिता के माध्यम से ही यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा की जा सकती है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी सांसद के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बाइट: डॉ. राजीव भारद्वाज, सांसद, कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र #PangiLiveNews #ChambaNews #RajeevBhardwaj #RoadSafety #RoadSafetyCommittee #TrafficSafety #Chamba
Chamba, Chamba | Sep 28, 2026
डेढ़ महीने से बंद खवाली-चंबा बस सेवा, बहाली की मांग को लेकर डीसी से मिले ग्रामीण बस सेवा बंद होने से सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को हो रही परेशानी चंबा, 28 सितंबर। पिछले करीब डेढ़ महीने से बंद पड़ी खवाली-चंबा बस सेवा को जल्द बहाल करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त चंबा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बस सेवा बंद होने से पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया और जनहित में सेवा को शीघ्र बहाल करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि खवाली-चंबा बस सेवा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। बस सेवा बंद होने के कारण रोजाना चंबा आने-जाने वाले सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण कई यात्रियों को निजी वाहनों अथवा महंगे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि लोगों की परेशानी को देखते हुए खवाली-चंबा बस सेवा को जल्द बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। बस सेवा शुरू होने से स्कूली विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों तथा आम यात्रियों की दैनिक आवाजाही भी सुचारू हो सकेगी। प्रतिनिधिमंडल की मांग को उपायुक्त चंबा ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग से आवश्यक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बस सेवा बहाल होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और पिछले लंबे समय से चली आ रही परिवहन संबंधी परेशानी का समाधान हो सकेगा। बाइट:- घिंधर सिंह, पूर्व उपप्रधान, स्थानीय ग्राम पंचायत
Chamba, Chamba | Sep 28, 2026
चंबा दौरे पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, 28-29 सितंबर को विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल चंबा, 28 सितंबर। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज 28 और 29 सितंबर को चंबा जिले के दौरे पर रहेंगे। सांसद ने स्वयं अपने दौरे का कार्यक्रम साझा किया है। दौरे के पहले दिन 28 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे सांसद ग्राम पंचायत करियां में बीएसएनएल की महत्वाकांक्षी भारतनेट परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय चंबा स्थित बचत भवन में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सांसद का रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा। वहीं, 29 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे सांसद बचत भवन चंबा में आयोजित दिशा (DISHA) बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। बाइट: डॉ. राजीव भारद्वाज, सांसद, कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र
Chamba, Chamba | Sep 28, 2026
चम्बा में कांग्रेस ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला, वोट चोर गद्दी छोड़ - Live
Chamba, Chamba | Sep 28, 2026
चंदा चोर कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में 👉 इस नारे के साथ चम्बा में निकली आक्रोश रैली - Pangi Live News
Chamba, Chamba | Sep 28, 2026
चंबा मेडिकल कॉलेज को मिली अत्याधुनिक C-Arm मशीन अब हड्डियों के जटिल ऑपरेशन में डॉक्टरों को मिलेगी लाइव एक्स-रे की सुविधा बाइट :- MS डॉ. प्रदीप सिंह और डॉ. मानिक सहगल
Chamba, Chamba | Sep 28, 2026
लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी पालन और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर सड़क सुरक्षा बैठकों में सिविल सोसाइटी की भागीदारी की जाए सुनिश्चित चंबा, सितंबर 28 लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र समिति बैठक का आयोजनआज बचत भवन में किया गया। बैठक में विधायक डलहौजी निर्वाचन क्षेत्र डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं एवं किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। लोकसभा सांसद ने सड़क सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी बैठकों में सिविल सोसाइटी की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में गैर-सरकारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा ट्रांसपोर्ट यूनियनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए ताकि सड़क सुरक्षा से जुड़े जमीनी मुद्दों और सुझावों पर प्रभावी चर्चा हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लोगों की सुरक्षा को लेकर स्थापित किए जाने वाले क्रैश बैरियर से संबंधित मामले के समाधान का आश्वासन दिया। डॉ. राजीव भारद्वाज ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विशेषकर स्कूल वाहनों में जीपीएस तथा स्पीड गवर्नर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राहवीर प्रधानमंत्री राहत योजना तथा एमएसीटी योजना का भी प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा हिस्सा मानवीय त्रुटियों से संबंधित है। ऐसे में वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना सुनिश्चित करना चाहिए। सांसद ने उप मंडलीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निजी बसों सहित सार्वजनिक परिवहन वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही यात्रियों को उतारने-चढ़ाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने को कहा। उन्होंने इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर जिला में उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की । पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, एसडीएम अनिल भारद्वाज, चिराग शर्मा, राजेश जरयाल, सुरेंद्र कटोच, अजय कुमार सिंह, अधीक्षक अभियंता जीत सिंह ठाकुर, मुख्य चकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज, एमएस डॉ प्रदीप सिंह, कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। #MP #Dr #Rajiv #Bhardwaj #Jila #prashasan #Chamba #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Sep 28, 2026