सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स और यातायात व्यवस्था को लेकर हुआ मंथन
चंबा 28 सितम्बर
जिला मुख्यालय चंबा स्थित बचत भवन में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, सड़क संकेतकों की स्थापना तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी आवश्यक है। जनसहभागिता के माध्यम से ही यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा की जा सकती है।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी सांसद के समक्ष प्रस्तुत की।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बाइट: डॉ. राजीव भारद्वाज, सांसद, कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र
#PangiLiveNews #ChambaNews #RajeevBhardwaj #RoadSafety #RoadSafetyCommittee #TrafficSafety #Chamba
Chamba, Chamba | Sep 28, 2026