चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 भादुडीह गांव के समीप एलपीटी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार कर बस को टक्कर मार दिया।जिसमें बस सवारी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गया है।घटना बुधवार दोपहर 1 बजे की है।सड़क दुर्घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस पहुंचे तथा एम्बुलेंस बुलाकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया।