शाहबाद: रामनगर कॉलोनी में ससुराल आए युवक ने ससुरालयों से विवाद होने के बाद खाया जहर, हालत बिगड़ने पर सीएचसी से रेफर किया गया
रामनगर कॉलोनी में पत्नी से विवाद चलने के कारण पति ने ससुराल में जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर आनन फानन में युवक को सीएचसी लाया गया। जहां से चिंताजनक हालत में मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। शाहजहांपुर जनपद के रोजा निवासी श्रवण कुमार 28 वर्ष पुत्र रामखेलावन का रामनगर कॉलोनी निवासी एक युवती से एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।