बड़ौत: बड़का निवासी व्यक्ति की ट्यूबवेल की छत व दीवार उखाड़कर अज्ञात चोरों ने केबल व स्टार्टर की चोरी की
Baraut, Bagpat | Aug 15, 2026 बड़का गांव निवासी अतल सिंह पुत्र चतर सिंह ने थाना बडौत पर एक शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने खेत पर पहुंचा तो देखा कि अज्ञात व्यक्तियो द्वारा उसकी ट्यूबेल पर से 26 मीटर केबल व स्टार्टर की चोरी कर ली गयी है। चोरों ने उसकी ट्यूबवेल की छत व दीवार उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्यवारी करने की मांग की है