सदर: ड्रेस और कॉपी किताबों को लेकर निजी स्कूलों के नियमों की जानकारी अपर जिलाधिकारी आपूर्ति ज्योति निगम ने दी
Sadar, Lucknow | Apr 10, 2026 अपर जिलाधिकारी आपूर्ति ज्योति गौतम ने बताया, "उत्तर प्रदेश स्व-वित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम, 2018 के अंतर्गत प्रावधान दिए गए हैं कि साल में कोई स्कूल कितना शुल्क बढ़ा सकता है। इसमें ये प्रावधान भी है कि कोई भी स्कूल छात्रों को किसी विशेष दुकान से स्कूल के लिए जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता।