जहानाबाद: बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री ने समाहरणालय में जीविका दीदी की कैंटीन का उद्घाटन किया
बुधवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे जहानाबाद जिले में बिहार सरकार की मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी का आगमन हुआ। जहां की उन्होंने समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी की मौजूदगी में जीविका दीदी द्वारा संचालित कैंटीन का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने पूरे कैंटीन में घूम कर जायज़ा लिया साथ ही कई दिशा निर्देश दिए।